Suzlon energy लिमिटेड भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल है। कंपनी मुख्य रूप से विंड टरबाइन निर्माण, इंस्टालेशन और मेंटिनेंस का काम करती है। भारत सरकार की Net Zero नीति और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग का कंपनी को अच्छा फायदा मिल रहा है, जिससे कंपनी का बिजनेस और फाइनेंशियल प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
ताजा प्रदर्शन
2025 की दूसरी तिमाही में Suzlon energy का नेट प्रॉफिट 1279 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 539% ज्यादा है। रेवेन्यू 3865 करोड़ रुपये रहा, जो 85% साल-दर-साल की ग्रोथ है। EBITDA में 145% की छलांग के साथ 721 करोड़ रुपये रहा और Suzlon energy की मार्जिन 18.6% तक पहुंच गई है। कंपनी का ऑर्डर बुक 6.2 गीगावॉट के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया है और नेट कैश पोजिशन 1480 करोड़ रुपये पर है। कंपनी के पास देश की सबसे बड़ी विंड टरबाइन निर्माण क्षमता (4.5 GW) है।
read more : BHEL पर धमाका ₹6650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! 5 साल में 854% रिटर्न देने वाला शेयर फिर रफ्तार में।
सेक्टर की संभावनाएं
भारत सरकार की योजना है कि 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 500 गीगावॉट तक बढ़ाई जाए। इसके लिए सरकारी सब्सिडी, FDI, और सेक्टर में निवेश भी लगातार बढ़ रहा है। पवन और सौर ऊर्जा में Suzlon energy जैसी कंपनियों को दीर्घकालिक फायदा मिलना तय माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले वर्षों में शेयर प्राइस पर भी स्पष्ट दिख सकता है।
read more : इन 5 Green Energy शेयरों को मिल रहा है सरकार का तगड़ा सपोर्ट, एक ने तो दे डाला 761% का धमाकेदार रिटर्न।
शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2030
एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट्स के अनुसार, 2025 के लिए Suzlon energy का शेयर प्राइस टारगेट 84 रुपये से लेकर 142 रुपये तक संभावित है। 2026 में यह बढ़कर 105 से 198 रुपये तक जा सकता है। इसी तरह, 2027 में टारगेट 113 से 302 रुपये के आसपास रह सकता है। 2028 में इसका टारगेट 129 से 440 रुपये तक बताया गया है। 2029 के लिए 232 से 526 रुपये और 2030 में Suzlon energy का शेयर प्राइस टारगेट 165 से 630 रुपये के बीच रखा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 2030 में अधिकतम टारगेट 630 रुपये तक पहुंच सकता है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

