Skip to content
AFC

AFC

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • शेयर बाजार
  • Calculators
    • FD Calculator 
    • Gold calculator
    • Sliver Calculator
  • Abouts Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy

Home » लेटेस्ट न्यूज़

BHEL पर धमाका ₹6650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! 5 साल में 854% रिटर्न देने वाला शेयर फिर रफ्तार में।

BHEL पर धमाका ₹6650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! 5 साल में 854% रिटर्न देने वाला शेयर फिर रफ्तार में।

Byak bhardwaj
Date: November 8, 2025

BHEL : सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने हाल ही में NTPC से 6650 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त किया है। यह ऑर्डर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दर्लिपाली सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट (स्टेज-II) के तहत 800 मेगावाट की यूनिट लगाने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट में BHEL को डिजाइन, इंजीनियरिंग, उपकरण सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और सिविल वर्क जैसी सभी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। यह डील EPC (Engineering, Procurement, and Construction) बेसिस पर पूरी होगी और इसे पूरा करने में लगभग 48 महीने लगेंगे। कंपनी ने 6 नवंबर 2025 को इस ऑर्डर की पुष्टि की थी, और GST के अलावा इसकी कुल वैल्यू 6650 करोड़ रुपये है।

तिमाही नतीजे

BHEL ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 374.89 करोड़ रुपये रहा, जो गत वर्ष समान तिमाही के 106.15 करोड़ रुपये की तुलना में 253% ज्यादा है। वही कंपनी की कुल आय बढ़ कर 7686.41 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वर्ष 6695.37 करोड़ रुपये थी। रेवन्यू ग्रोथ 14% दर्ज की गई है और ऑपरेटिंग मार्जिन भी 7.7% पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 4.16% ही था। EBITDA भी डबल से ज्यादा हुआ और 580 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पहला छमाही रेवन्यू भी 8% बढ़कर 12,999 करोड़ रुपये तक पहुँचा है।

read more : Paytm बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से भाग रहा हैं जल्दी चेक करे आने वाले 5 सालो का शेयर टारगेट प्राइस।

ऑर्डर बुक

सितंबर 2025 में BHEL को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड से 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जिसमें अमरकंटक यूनिट नंबर 6 और सतपुड़ा यूनिट शामिल हैं। कंपनी ने भारतीय रेलवे की South Western Railway से 22.87 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी प्राप्त किया, जो ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम KAVACH के लिए है। इन प्रोजेक्ट्स से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हो गई है, जिससे भविष्य में स्थिर रेवन्यू ग्रोथ की उम्मीद है।​

read more : Adani Group की पार्टनर को मिला बड़ा ऑर्डर! ₹3145 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में आया तुफानी तेजी, मात्र 5 साल में दिया 631% रिटर्न।

शेयर प्राइस

BHEL के शेयर ने पिछले 5 सालों में करीब 835–854% का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में लगभग 8% का रिटर्न, पिछले 6 महीनों में करीब 17% और 3 सालों में 247% से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को मिला है। 7 नवंबर 2025 को कंपनी का शेयर प्राइस ₹263.85 रहा और मार्केट कैप ₹91,438 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

read more : Paytm बना मार्केट का नया स्टार! बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार, एक्सपर्ट बोले, अब शुरू होगी असली उड़ान।

कंपनी का प्रोफाइल

BHEL भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण इंजीनियरिंग कंपनी है जो बिजली, रेलवे, रक्षा और उद्योग क्षेत्र के लिए उपकरण व मशीनें बनाती है। कंपनी को हाल के वर्षों में कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट मिले हैं, जिससे इसकी ऑर्डर बुक लगातार बढ़ रही है और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। BHEL का कारोबार भारत के अलावा पश्चिम एशिया, अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैला हुआ है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Categories लेटेस्ट न्यूज़, शेयर बाजार Tags BHEL, BHEL share, BHEL share news, BHEL share price

Recent Posts

  • Bajaj Housing Finance Plunges 9% to 52-Week Low: Decoding the Impact of the Rs 2,000 Crore Block Deal
  • Exato Technologies IPO: Comprehensive Review, Price Band, Date, and Analysis (2025)
  • ₹1415 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आज इन 2 Infra stock में दिखेगी ताबड़तोड़ तेजी
  • Bonus Share की दुबारा तैयारी! सिर्फ 6 महीनों में पैसा डबल, फिर 10 वाला ये स्टॉक सुर्खियों में
  • NBCC India Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Recent Comments

No comments to show.
© 2025 AFC • Built with GeneratePress
  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • शेयर बाजार
  • Calculators
    • FD Calculator 
    • Gold calculator
    • Sliver Calculator
  • Abouts Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy