Banking Sector के इस छोटकू शेयर में आई ऐसी तेजी की, रेखा झुनझुनवाला ने खरीद डालीं ₹5,90,00,000 के शेयर…..

Date:

अक्टूबर 2025 में Banking Sector के इस शेयर में लगातार तीसरे दिन अपने रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंचे। 27 अक्टूबर को यह शेयर 227.40 रुपये के पिछले बंद भाव से करीब 3% बढ़कर 235.20 रुपये तक पहुंच गया। इसका मार्केट कैप इस समय लगभग 57,602 करोड़ रुपये है। हाल ही में शेयर में आई तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण वजहें रही हैं। सबसे पहले, अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म ब्लैकस्टोन ने Federal Bank के साथ बड़ा निवेश किया है। ब्लैकस्टोन, अपनी सहयोगी एशिया II टॉपको XIII के ज़रिए, बैंक में 6,196 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह डील भारतीय Federal Bank में विदेशी निवेश को लेकर काफी चर्चा में रही

रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी

सेपीटंबर 2025 की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास Federal Bank के 5.90 करोड़ शेयर यानी करीब 2.42% हिस्सेदारी है। इंडियन स्टॉक मार्केट में रेखा झुनझुनवाला प्रमुख निवेशकों में मानी जाती हैं और Federal Bank उनके महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो का हिस्सा है। उनकी हिस्सेदारी में हाल ही में इज़ाफ़ा देखा गया है

शेयर का प्रदर्शन

पिछले पाँच दिनों में Federal Bank के शेयरों में लगभग 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में करीब 23% और पिछले छह महीनों में 17% से ज्यादा की तेजी आई है। मार्च 2025 में यह शेयर 172.66 रुपये तक गिर गया था लेकिन आठ महीनों में 36% बढ़कर 235.20 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। वर्तमान में Federal Bank का P/E रेश्यो करीब 13.8 है। अधिकांश शेयर विश्लेषक इस शेयर को ‘BUY’ रेटिंग देते हैं और 250 रुपये से 266 रुपये तक का लक्ष्य मूल्य मानते हैं

Federal Bank का वित्तीय प्रदर्शन

जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में Federal Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 9.6% गिरकर 955.3 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम 5.4% बढ़कर रिकॉर्ड 2,495 करोड़ रुपये और फी इनकम 886 करोड़ रुपये रही। बैंक की CASA रेश्यो बढ़कर 31.01% पहुंची। बैंक की ग्रॉस NPA 2.09% से घटकर 1.83% और नेट NPA 0.57% से घटकर 0.48% रह गई। डिपॉजिट्स में साल-दर-साल 10.71% की ग्रोथ देखी गई है।

क्यों आई इतनी तेजी?

शेयर में तेजी का मुख्य कारण ब्लैकस्टोन की डील मानी जा रही है। निवेश से बैंक के लिए पूंजी की उपलब्धता बढ़ी है जिससे पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) साल के अंत तक 18.5% तक आ सकता है। बैंक के स्ट्रॉन्ग फंडामेंटल्स, बेहतर एसेट क्वालिटी, बढ़ती डिपॉजिट्स और मजबूत NII भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहे हैं। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल बैंक निकट भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।