ये शेयर सालभर 880% तथा 5 साल में 3,960% का धमाकेदार रिटर्न दिया है, जबकि Suzlon Energy जैसे चर्चित शेयर भी इतने बड़े रिटर्न नहीं दे सके। कंपनी की लगातार बढ़ती ग्रोथ और अधिग्रहण संबंधी चर्चाओं से suzlon भले ही निवेशकों के फोकस में बनी हुई है. लेकिन इस शेयर के आसपास भी रिटर्न नही दिया है आइये जानते है इस शेयर की पूरी कहानी…
शेयर का हाल और रिटर्न
Spice Lounge Food Works Ltd के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को कंपनी के शेयर 5% अपर सर्किट में जाकर 47.52 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए। पिछले एक साल में इस शेयर ने लगभग 883% का रिटर्न दिया है। अगर पांच साल के आंकड़े देखें तो Spice Lounge Food Works के शेयर ने करीब 3900% की बढ़ोतरी दिखाई है। ₹50 के आस-पास मौजूद होने के बावजूद, रिटर्न के मामले में इसने Suzlon जैसे शेयर को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में इसमें तेजी का कारण बोर्ड मीटिंग में अधिग्रहण पर विचार-विमर्श है ।
कंपनी का परिचय
Spice Lounge Food Works Ltd को पहले Shalimar Agencies Ltd के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने हाल ही में अपना नाम बदलकर नया ब्रांड आइडेंटिटी अपनाया है, और अब इसका ट्रेडिंग कोड “SPICELOUNG” है। यह रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करती है, जहां वो क्वालिटी, वैरायटी और मॉडर्न डाइनिंग एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही है। कंपनी का लक्ष्य देशभर में अपने कैजुअल और फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट्स का नेटवर्क बढ़ाना है
शेयर प्रदर्शन
इस शेयर की मौजूदा कीमत ₹47.52 के पास है। पिछले सप्ताह में शेयर में 10.4% की तेजी दर्ज़ की गई। कंपनी का मार्केट कैप ₹3155 करोड़ के करीब है और इसका 52 हफ्ते का हाई ₹50.9 व लो ₹4.83 रहा है। शेयर का P/E रेशियो करीब 700 के पार है, जो दर्शाता है कि शेयर फिलहाल काफी महंगा ट्रेड हो रहा है। इसका P/B रेशियो 26 से ज्यादा है और ROE लगभग 5.2% है। कंपनी का डिविडेंड यील्ड फिलहाल 0% है
Read more: ₹9 वाला कर्ज मुक्त Penny Stock ने मचाया धमाल! Q2 में 400% उछल गया मुनाफा, अब फोकस में शेयर
तिमाही नतीजे
Spice Lounge Food Works Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानी Q1 में 32.43 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। नेट प्रोफिट की जगह कंपनी को 1.18 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ। EBITDA 1.42 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ग्रोथ रेट काफी तेज है—पिछले सालों में रेवेन्यू ने औसतन 126% सालाना की दर से ग्रोथ दिखाई है, जबकि कंपनी में औसतन सालाना प्रॉफिट ग्रोथ 115.8% रही है। नेट मार्जिन 5.3% के आस-पास है
Read more: 3200% रिटर्न दे चुके PSU Defence फिर चर्चा में! जबरदस्त Q2 के बाद डेविडेंड का ऐलान…
कंपनियों की ग्रोथ दर और तुलना
पिछले 5 साल की तुलना में Spice Lounge Food Works शेयर ने लगभग 3960% का रिटर्न दिया है, जबकि Suzlon Energy जैसे चर्चित शेयर भी इतने बड़े रिटर्न नहीं दे सके। कंपनी की लगातार बढ़ती ग्रोथ और अधिग्रहण संबंधी चर्चाओं से यह निवेशकों के फोकस में बनी हुई है
नोट: यह जानकारी हाल के डेटा और विभिन्न फाइनेंशियल वेबसाइट्स से लेकर बनायी गई है। निवेश के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।

