Tata Motors PV में आएगी आचानक बड़ी तेजी ! 50% तक उछल जायेगा शेयर ,क्या आप लगायेंगे दाव ?

Date:

Tata Motors PV: अक्टूबर 2025 में Tata Motors ने अपने कमर्शियल व्हीकल बिज़नेस को पैसेंजर व्हीकल्स से अलग कर दिया। अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का स्टॉक TMPV के नाम से अलग ट्रेडिंग कर रहा है। डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स TMPV के शेयर की कीमत में रिकॉर्ड डेट के बाद लगभग 40% तक गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों में चिंता थी। स्टॉक अब ₹400 के आसपास ट्रेड कर रहा है और बाज़ार पूंजी लगभग ₹1,48,582 करोड़ के आस-पास है ।​

हालिया ग्रोथ और नए EV मॉडल

जनवरी-सितंबर 2025 के दौरान Tata Motors ने 57,022 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 83% है। इस साल अनुमान है की EV सेगमेंट में 1 लाख से अधिक गाड़ियाँ बिक सकती हैं, जिससे सालाना आंकड़ों में रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिलेगी। नए मॉडल जैसे Harrier EV, Nexon EV, Tiago EV, और Punch EV ने ब्रांड की मांग को बढ़ाया है।

कंपनी का फाइनेंशल आउटलुक

SMIFS रिसर्च के अनुसार Tata Motors Passenger Vehicles की ​ईarnings ग्रोथ रेट 9.8% सालाना रहने का अनुमान है, जबकि रेवेन्यू ग्रोथ 6.8% है। आने वाले 3 साल में रिटर्न ऑन इक्विटी 16% के आसपास रहने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी का प्रमोटर शेयरहोल्डिंग सितंबर 2025 में लगभग 42% पर स्थिर रहा है।

चैलेंजेज और रेटिंग्स

हाल ही में S&P Global और अन्य रेटिंग एजेंसियों ने Tata Motors Passenger Vehicles का आउटलुक ‘negative’ किया है, इसका कारण JLR (Jaguar Land Rover) यूनिट में स्लो रिकवरी है। JLR यूनिट को साइबर अटैक और कुछ अन्य ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

भविष्य की योजनाएँ

कंपनी नई लॉन्च की तैयारी कर रही है और EV सेगमेंट में लगातार इनोवेशन कर रही है। आने वाले 18-24 महीनों में TMPV के शेयर में 40-50% तक का रिटर्न संभावित माना जा रहा है, लेकिन इसके लिए लंबा समय और धैर्य जरूरी है। घरेलू मार्केट में टाटा के मॉडल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और EV सेगमेंट में कंपनी की मजबूती दिख रही है।

डीमर्जर स्कीम और नए शेयर

जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक टाटा मोटर्स के शेयर होल्ड कर रहे थे, उन्हें डीमर्जर के बाद नवगठित कमर्शियल व्हीकल यूनिट के शेयर मिलेंगे। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के शेयर नवंबर में NSE और BSE पर ट्रेड होना शुरू हो सकते हैं।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।