TATA Group के इस शेयर में अब नहीं रुकेगी तेजी! सीधा जाएगा ₹500 के पार, आ गई बहुत बड़ी अपडेट …

Date:

TATA Group : Tata Power की सब्सिडियरी Tata Power Renewable Energy Ltd (TPREL) ने एनएचपीसी लिमिटेड के लिए राजस्थान के बीकानेर जिले के करणीसर भाटियान में 450MWp (DC)/300MW (AC) सौर ऊर्जा परियोजना हाल ही में कमीशन की है। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से घरेलू सामग्री (DCR) के साथ पूरा हुआ है और करीब 7.75 लाख सोलर मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। इसका संचालन EPC (Engineering, Procurement & Construction) कांट्रैक्टर के रूप में किया गया।

बिजली आपूर्ति

यह प्रोजेक्ट पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को पावर सप्लाई कर रहा है। एनएचपीसी के इस बड़े सौर प्रोजेक्ट से लाइफटाइम में लगभग 17,230 मिलियन यूनिट ग्रीन एनर्जी पैदा होने की उम्मीद है। इससे पंजाब राज्य की ऊर्जा जरूरतों को हरित तरीके से पूरा किया जाएगा।

Tata Power Q2 FY26

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में टाटा पावर का नेट प्रॉफिट 1,245 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 14% अधिक है। कुल रेवेन्यू 3% बढ़कर 15,769 करोड़ रुपये रहा। खास बात ये रही कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी का मुनाफा 70% बढ़कर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी सेगमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 57% की तेजी से 1,575 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू करीब 3,613 करोड़ रुपये (लगभग 89% वृद्धि) रहा। कंपनी ने इस तिमाही में 928MW सोलर सेल और 970MW सोलर मॉड्यूल का प्रोडक्शन किया है।

शेयर प्राइस और ब्रोकरेज टारगेट

Tata Power का शेयर 17 नवम्बर 2025 को 1.07% की बढ़त के साथ BSE पर 392.35 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का हाई 447.70 रुपये और लो 326.25 रुपये रहा है। ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने टाटा पावर को ‘खरीदें’ (Buy) रेटिंग के साथ 500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है, वहीं JM Financial ने 475 रुपये का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में शेयर का P/E (Price to Earnings) रेशियो करीब 31.6 और P/B (Price to Book) रेशियो 2.95 है।

Read More : 5 साल में 5600% रिटर्न देने वाली Green energy कंपनी को आन्ध्र प्रदेश से 4 GW का आर्डर ! शेयर भाव ₹125

रिन्यूएबल पोर्टफोलियो

TPREL ने कहा है कि इस कमीशन के साथ उसकी कुल यूटिलिटी रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 11.6GW हो गई है। कंपनी के पास देश भर में 10GW से ज्यादा क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं, जिसमें सोलर, विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट शामिल हैं। पिछले क्वार्टर में कंपनी ने खुद के 111MW और थर्ड पार्टी EPC के तौर पर 182MW प्रोजेक्ट भी कमीशन किए हैं। रूफटॉप सोलर बिजनेस में भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है।

Read More : इस Power stock का बेहतरीन परफोर्मेंस देख LIC ने झोंका पैसा! जेफरीज ने भी दी खरीदने की सलाह और टारगेट

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी हेतु लिखा गया है। यहां दिए गए डाटा और टारगेट्स विभिन्न स्रोतों से संकलित हैं। निवेश का कोई सुझाव नहीं है। निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च जरूरी रिसर्च जरूर करें।