Suzlon : भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक देश में 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी स्थापित की जाए। सोलर और विंड दोनों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आ रही है। ये सेक्टर सरकारी स्कीम्स और पॉलिसी सपोर्ट से काफी मजबूत हुआ है, जिससे Suzlon, Adani Green, Waaree Energies और NTPC जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल रहा है।
Suzlon Energy का प्रदर्शन
Suzlon ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को लगभग 103% का CAGR रिटर्न दिया है। FY24 में Suzlon की आय ₹6,497 करोड़ रही और EBITDA ₹1,029 करोड़ रहा। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका मजबूत order book है, जो 5.7 GW तक पहुंच गई है। Suzlon ने NTPC और IndianOil जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं, जिससे उनका मार्केट में दबदबा बढ़ा है।
Adani Green Energy की प्रगति
Adani Green Energy देश की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली रिन्यूएबल कंपनी बन गई है। सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 16.7 GW रही, जिससे 19.6 बिलियन यूनिट बिजली तैयार हुई। FY26 के पहले 6 महीने में Adani Green ने 2.4GW नई क्षमता जोड़ ली है और कंपनी का 2030 तक 50GW कैपेसिटी का लक्ष्य है। Adani Green ने हाल ही में 111% YoY प्रॉफिट ग्रोथ रिपोर्ट की (₹583 करोड), और 3,700 ग्रीन जॉब्स बनाए हैं।
Waaree Energies का विकास
Waaree Energies ने FY25 की चौथी तिमाही में आय 37.69% YoY बढ़ाकर ₹41.41 अरब की, और पूरे साल में 27.62% का ग्रोथ दिखाया। इसके पास 15GW सोलर माड्यूल्स व 5.4GW सेल्स की क्षमता है, साथ ही 25GW का order book है। FY26 में कंपनी का मुनाफा और EBIDTA भी दो से तीन गुना YoY तेजी से बढ़ा है। कंपनी के शेयर में भी एक साल में करीब 50% की तेजी रही।
Read More : Suzlon energy पर एक्सपर्ट की चौंकाने वाली बयान! कहा अगले 2 साल तक नहीं दिख रही तेजी, अब क्या करें निवेशक?
NTPC Green Energy की हिस्सेदारी
NTPC का टोटल इंस्टॉल्ड और कमर्शियल कैपेसिटी नवंबर 2025 में 84,049MW तक पहुंच चुकी है। NTPC Green ने Khavda-I सोलर प्रोजेक्ट (1,255MW) के तहत हाल ही में 75.5MW सोलर कैपेसिटी कमिशन की है। कंपनी नए प्रोजेक्ट्स जैसे सिंगरेनी, CtrlS व रिन्यूएबल पार्क्स के साथ अपने ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है
Read More : Axis Bank Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030
2030 तक कौन बनेगा राजा? डेटा का संकेत
- Suzlon: तेज growth, मजबूत order book, NTPC, Jindal जैसे प्रोजेक्ट्स, 5 साल में 100%+ CAGR रिटर्न
- Adani Green: सबसे बड़ी क्षमता, 50GW का टारगेट, प्रॉफिट और ओपेरेशन कैपेसिटी में दमदार ग्रोथ, गवर्नमेंट सपोर्ट
- Waaree Energies: सोलर में लीडर, लगातार आय और प्रॉफिट ग्रोथ, एक साल में 50%+ शेयर तेजी
- NTPC Green: सरकारी कंपनी, बहुत बड़ी कुल क्षमता, नए-नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स, विस्तार लगातार जारी
Disclaimer
यह आर्टिकल सिर्फ एजुकेशनल उद्देश्य से है। इसमें दिए गए टारगेट्स और डेटा विभिन्न रिपोर्ट्स, कंपनी रिजल्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कीमतें और टारगेट्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए फैसले लेते समय अपडेटेड जानकारी ही आधार बनाएं।

