Solar stock : crompton greaves consumer electricals ltd ने हाल ही में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (NREDCAP) से ₹445.03 करोड़ का बड़ा सोलर प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश राज्य में प्राप्त किया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के तहत 2 किलोवाट के सोलर रूफटॉप सिस्टम 38,699 अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उपभोक्ताओं के लिए लगाने का कार्य करना है। यह प्रोजेक्ट ‘पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत किया जा रहा है। इसमें पांच डिवीजन—कोवूर, तिरुपति रूरल, पुत्तूर, चित्तूर (शहरी), चित्तूर (रूरल) शामिल हैं। crompton greaves consumer को 6 महीने के भीतर यह प्रोजेक्ट पूरा करना है, साथ ही 5 साल तक इसका संचालन और रखरखाव भी करेगी।
प्रोजेक्ट की जानकारी
इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 77.40 मेगावाट ग्रिड-इन्हैर्ड रूफटॉप सोलर प्लांट्स स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के तहत सभी सोलर सिस्टम ऑन-ग्रिड होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के बिजली मिलेगी। प्रोजेक्ट पूरा होते ही लाभार्थियों के बिजली बिल में सीधा असर दिखेगा और वे मुफ्त या कम लागत में बिजली का उपयोग कर सकेंगे।
Read more : Suzlon energy के निवेशक ध्यान दें! ₹48 तक आ सकता है भाव, Q2 को देखते हुए एक्सपर्ट ने किया सावधान
कंपनी की शेयर प्रदर्शन
प्रोजेक्ट की खबर के बाद crompton greaves consumer के शेयर बीएसई में 292.95 रुपये के स्तर पर खुले और इंट्राडे में 293.65 रुपये तक पहुंचे। हालांकि 2025 में अब तक कंपनी के शेयरों में लगभग 22% की गिरावट रही है और एक साल में लगभग 26% की गिरावट आई है जबकि सेंसेक्स में इस दौरन 5.22% की वृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को शेयर 293.35 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप इस समय लगभग ₹18,889 करोड़ है।
Read more : ये 3 शेयर दिये इतना रिटर्न की FII और DII पड़ गये पीछे! धड़ाधड़ खरीद रहे हैं शेयर…
ताजा वित्तीय स्थिति
crompton greaves consumer ने पहली तिमाही में कुल नेट लाभ ₹122.30 करोड़ बताया है, जिसमें सालाना आधार पर 19.40% की गिरावट देखी गई। वित्त वर्ष 2025 में crompton greaves consumer का नेट प्रॉफिट 564.08 करोड़ रुपये रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 28% की वृद्धि देखी गई। crompton greaves consumer के नेट सेल्स वित्त वर्ष 2025 में 8% बढ़कर 7,864 करोड़ रुपये तक पहुँचे हैं। कंपनी debt-free है और लगातार अपनी ग्रीन-एनर्जी योजना और विनिर्माण क्षमता बढ़ा रही है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

