6500% रिटर्न दे चुकी Semiconductor कंपनी को आर्डर मिलते ही अप्पर सर्किट, भाव मात्र 58 रुपए

Date:

आज हम बात करेंगे Semiconductor कंपनी MIC Electronics Limited के बारे में, जिसने हाल ही में भारतीय रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिलने के साथ ही Chipex Technologies के साथ समझौता किया है। यह कंपनी पिछले 5 सालों में 6500% तक का शानदार रिटर्न दे चुकी है और इसका शेयर भाव अभी ₹58 के आसपास है।

कंपनी का ताजा ऑर्डर

MIC Electronics को अक्टूबर 2025 में भारतीय रेलवे से कुल ₹1.15 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। पहला ऑर्डर South East Central Railway के नागपुर डिवीजन के चार स्टेशनों पर सिग्नलिंग और टेलीकॉम वर्क्स के लिए है, जिसकी कीमत ₹82,56,066 है। दूसरा Northern Railway से दिल्ली डिवीजन के 16 स्टेशनों पर पैसेंजर एमेनिटीज और सूचना प्रणाली के विस्तार के लिए मिला है, जिसकी कीमत ₹33,08,094 है। दोनों ऑर्डर की कुल राशि ₹1,15,64,160 है

Chipex Technologies के साथ समझौता

कंपनी ने हाल ही में Chipex Technologies Private Limited के साथ समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर कस्टम सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस विकसित करेंगी। MIC Electronics अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर परफॉर्मेंस और लॉन्ग-टर्म सप्लाई स्टेबिलिटी लाने के लिए स्टैंडर्ड कंपोनेंट्स की जगह कस्टम सिलिकॉन का उपयोग करेगी। इससे कंपनी की तकनीकी क्षमता और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

शेयर का प्रदर्शन

पिछले 5 ट्रेडिंग सेशनों में MIC Electronics के शेयरों में लगभग 4% की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 6500% से ज्यादा रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,395 करोड़ रुपये है। Q1 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.67 करोड़ रहा और रेवेन्यू 11.61 करोड़ रुपये तक पहुंची

कंपनी क्या बनाती

MIC Electronics LED वीडियो डिस्प्ले, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में माहिर है। भारतीय रेलवे की आधुनिक योजनाओं के तहत मिले ऑर्डर और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नए साझेदारी से कंपनी का भविष्य और भी मजबूत दिख रहा है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।