इस Power stock का बेहतरीन परफोर्मेंस देख LIC ने झोंका पैसा! जेफरीज ने भी दी खरीदने की सलाह और टारगेट

Date:

Power stock : Jefferies ने Torrent Power को ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹1485 का टारगेट प्राइस रखा है, जो वर्तमान भाव से लगभग 14-15% ऊपर है। Jefferies का कहना है कि Torrent Power भारत की सबसे बेहतर बिजली कंपनियों में से एक है, जिसकी डिस्ट्रीब्यूशन कमाई स्थिर है और रिन्यूएबल सेक्टर में तेजी से बढ़ती भागीदारी है। कंपनी के ऊपर सेक्टर में अन्य कंपनियों की तुलना में कर्ज़ भी कम है

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम

Torrent Power ने Q2 FY 2025-26 में 50.5% की जबरदस्त बढ़त के साथ ₹723.7 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल उसी अवधि में यह ₹481.03 करोड़ था। कंपनी की रेवेन्यू 9.7% बढ़कर ₹7,876 करोड़ तक पहुंच गई, जो कि पिछले साल ₹7,176 करोड़ थी। EBITDA 19% बढ़ा और इस तिमाही में ₹1,584 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 20.1% रहा, जबकि पिछले साल यह 18.6% था।

बिजनेस मॉडल

Torrent Power की लगभग 60% कमाई पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से आती है, जिसमें 8% प्रतिवर्ष की वृद्धि और 16% से ज्यादा का स्थिर रिटर्न शामिल है। सरकार की रेग्युलेटिड रिटर्न नीति और अतिरिक्त इंसेंटिव्स इसके स्टेबल परफॉर्मेंस में योगदान करते हैं। बाकी 40% कमाई पावर प्रोडक्शन से आती है, जहां Jefferies अनुमान करता है कि FY26 से FY30 के बीच 1.6 गुना (या सालाना 13%) वृद्धि होगी, मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनेर्जी इन्वेस्टमेंट्स से।

LIC की हिस्सेदारी में इज़ाफ़ा

देश के सबसे बड़े निवेशक LIC ने Torrent Power में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जून 2025 तक LIC का स्टेक 2.82% था, जो सितंबर 2025 तक बढ़कर 3.16% हो गया। यह सेक्टर और कंपनी में मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

Read More : Warree energies Ltd  Share Price Target 026, 2027, 2028, 2029, 2030

हाल के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स

Torrent Power को मध्य प्रदेश में 1600 MW कोयला आधारित बिजली प्लांट का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग ₹22,000 करोड़ है। यह आधुनिक Ultra-Supercritical टेक्नोलॉजी पर बनेगा, जिससे ईंधन की एफिशिएंसी बेहतर होगी और पर्यावरण के नुकसान में कमी आएगी। कंपनी ने ग्रीन हाइड्रोजन इनिशिएटिव भी लॉन्च किया है।​

Raed More : Tata Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

स्टॉक का प्रदर्शन

2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी के शेयर ने ₹1322 का इंट्राडे हाई टच किया। Jefferies का बेस केस प्राइस ₹1485 है, वहीं बेहतर डिमांड और रिन्यूएबल तेजी की स्थिति में यही प्राइस ₹1875 तक जा सकता है। कमजोर डिमांड के केस में प्राइस ₹1080 तक सीमित रह सकता है।

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी हेतु लिखा गया है। यहां दिए गए डाटा और टारगेट्स विभिन्न स्रोतों से संकलित हैं। निवेश का कोई सुझाव नहीं है। निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च जरूरी रिसर्च जरूर करें।