Power sector में Reliance power, TATA Power, या Adani Power भविष्य में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न? यहाँ जाने पूरी रिपोर्ट…

Updated On:

Power sector : भारत के पावर सेक्टर में Reliance Power, Tata Power और Adani Power तीनों दिग्गज कंपनियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। बदलते ट्रेंड्स, बढ़ती डिमांड और ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते कदम के बीच, सबके मन में यही सवाल है – कौनसी कंपनी देगी सबसे ज्यादा रिटर्न? इसी सवाल का सटीक जवाब, यहां मिलेगा।

Reliance Power

Reliance Power ने सितंबर 2025 के क्वार्टर (Q2 FY26) में ₹1,974 करोड़ की रेवेन्यू दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है। कंपनी ने ऑपरेटिंग लेवल पर ₹108 करोड़ का प्रॉफिट बनाया, जबकि पिछले साल इसी समय लॉस था। Net profit ₹87 करोड़ रहा लेकिन पिछले साल एकबारगी लाभ के कारण आंकड़े ज्‍यादा दिख रहे थे। ऑपरेशनल एफिशिएंसी और थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी का EBITDA मार्जिन 15% है, जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के बराबर या उससे ऊपर है। एक साल में Reliance Power के शेयर ने 45% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Tata Power: Renewable Focus, बढ़ती संभावनाएं

Tata Power देश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद पावर कंपनी है। इसने Q2 FY26 (सितंबर 2025) में ₹16,050 करोड़ रेवेन्यू दिखाया और ₹1,116 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया। कंपनी का फोकस Green Energy और Solar में है। इसके Renewable segment का PAT साल दर साल 70% बढ़कर ₹511 करोड़ हो चुका है और पूरे ग्रुप का EBITDA भी 57% बढ़ा है। Tata Power ने पिछले एक साल में औसतन 30-35% रिटर्न दिया है और शेयर 2025 में ₹510 से ₹598 के बीच ट्रेड कर रहा है। कंपनी अगले 1-2 साल में 7 GW से ज्यादा Renewable energy assets जोड़ने पर काम कर रही है।

Read More : 2028-30 तक मालामाल कर देंगी Defense sector ये 3 कंपनियां! 3000% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद

Adani Power: सबसे तेज़ रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ

Adani Power ने Q2 FY25 (सितंबर 2025) में ₹13,465 करोड़ की रेवेन्यू दर्ज की, जिसमें 10.8% सालाना वृद्धि है। कंपनी का EBITDA 24.6% साल दर साल बढ़कर ₹5,402 करोड़ पहुंच गया। Net Profit ₹2,906 करोड़ रिपोर्ट किया गया। कंपनी ने Thermal और Green, दोनों सेक्टरों में विस्तार किया है। Adani Power के शेयर ने पिछले 3 साल में 527%, 5 साल में 922% और 10 साल में 1393% तक का रिटर्न दिया है, जो सबसे ज्यादा है। कंपनी भारत में सबसे तेज़ विस्तार करने वाली पावर कंपनियों में गिनी जाती है।

Read More : PSU Bank के इस शेयर पर टूट पड़े FII और DII , जमकर किये खरीदारी! दौड़ पड़ा शेयर.…..

सेक्टर ट्रेंड और तुलना

Power sector में अब Renewable (Green) energy सबसे बड़ा ट्रेंड है, जिसमें Tata Power सबसे आगे है। Thurmal power में दो बड़े प्लेयर्स – Reliance और Adani Power – अभी भी मजबूत बने हुए हैं। Tata और Adani की कंपनियों ने प्रॉफिट और रिटर्न के मामले में सेक्टर में मजबूत स्थिति बनाई है। निवेशकों के लिए ताजा आंकड़े देख कर ही कदम उठाना चाहिए क्योंकि यह आंकड़े समय के साथ बदल सकते हैं।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।