Penny Stock : गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 83,516 पर ओपन होकर 0.18% गिरकर 83,311 पर बंद किया, वहीं निफ्टी 50 ने 25,593 पर ओपन होकर दिन के अंत में 0.34% गिरकर 25,509 पर क्लोजिंग दी। इस गिरावट के बावजूद शुक्रवार को 4 कंपनियों के स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा नज़र रहने वाली है।
Bajaj Housing Finance
Bajaj Housing Finance ने हाल ही में अपना Q2 रिजल्ट जारी किया है। कंपनी का Net Profit सालाना आधार पर 18% बढ़कर ₹643 करोड़ रहा, जबकि पिछली बार ₹546 करोड़ था। कंपनी की Net Total Income ₹1,097 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में 22% अधिक है। Net Interest Income में 34% बढ़ोतरी देखी गई है जो ₹956 करोड़ पर पहुंच गई। Assets Under Management भी 24% बढ़कर ₹1,26,749 करोड़ हो गए हैं।
read more : Green energy के इस शेयर पर ₹4000 का तगड़ा टारगेट! रिटर्न देख चौंके एक्सपर्ट…
NHPC
NHPC का Net Profit सालाना आधार पर 13.4% बढ़कर ₹1021 करोड़ रहा, पिछले साल ₹900 करोड़ था। कंपनी की Revenue 10.3% बढ़कर ₹3365 करोड़ हो गई जो पिछली बार ₹3051 करोड़ थी। यह ग्रोथ मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और बिक्री से आई है।
read more : Suzlon Energy ने दिखाया दम! प्रॉफिट 6x बढ़ा, ब्रोकरेज ने बताया कितना ऊपर जाएगा शेयर….
NCC Ltd
NCC Limited को नई ऑर्डर बुकिंग में मजबूती मिली है, लेकिन Q2 में Revenue में 12.6% गिरावट आई और यह ₹4543 करोड़ रहा। Net Profit 5% कम होकर ₹155 करोड़ पर आ गया, पिछली बार ₹163 करोड़ था। NCC का EBITDA Margin थोड़ा बेहतर होकर 8.66% हो गया, लेकिन मार्केट में दबाव के संकेत हैं। कंपनी ने Q2FY26 में ₹6,223 करोड़ के नये ऑर्डर भी जुटाए हैं, जिससे आगे की ग्रोथ आने की संभावना है।
Mankind Pharma
Mankind Pharma ने Q2 FY26 में ₹3,697 करोड़ की Revenue पोस्ट की है, जो पिछले साल की तुलना में 20.8% ऊपर है। मगर Net Profit में 21-22% की गिरावट आई और यह ₹511–520 करोड़ पर आ गया। गिरावट का कारण मुख्य रूप से OTC सेल्स और GST ट्रेजिशन जैसे फैक्टर्स रहे हैं।
JK Lakshmi Cement
JK Lakshmi Cement ने इस क्वार्टर में ₹81 करोड़ का Net Profit दर्ज किया है, जबकि पिछले साल ₹30.7 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की Revenue 24% बढ़कर ₹1,531 करोड़ पहुंच गई है। Cement बिक्री और cost efficiencies के चलते EPS 167% बढ़ा है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

