Infra के इस शेयर पर आई ऐसी खबर की गुरुवार को शेयरों में करीब 9% की तेजी देखी गई। ये उछाल कंपनी को मुंबई के चांदिवली में 231 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिलने के बाद आया। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को 6.17 लाख वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का निर्माण करना है और इसे 3 साल में पूरा करना है। इस ऑर्डर के बाद गरुड़ा के ऑर्डर बुक का कुल वैल्यू बढ़कर ₹3460.78 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी ने यह जानकारी औपचारिक रूप से शेयर बाज़ार को दी है।
सालभर में शानदार रिटर्न
Garuda Construction का शेयर पिछले 1 साल में 121% से भी अधिक रिटर्न दे चुका है। बीएसई पर इसका 52 वीक हाई ₹229.90 और 52 वीक लो ₹76.02 रहा है। 23 अक्टूबर 2025 को शेयर ने ₹219.90 का इंट्रा-डे हाई भी छुआ। शेयर की मौजूदा मार्केट कैप ₹1991.09 करोड़ है। कंपनियों की तुलना में यह रिटर्न छोटे निवेशकों और पोजीशनल निवेशकों के लिए बहुत आकर्षक रहा है
कंपनी की ऑर्डर बुक और नई डील
231 करोड़ रुपये की डील के अलावा, Garuda Construction के ऑर्डर बुक में अब कुल 3460.78 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। मुंबई में हासिल हुई नए रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट ने कंपनी की ग्रोथ को नया आयाम दिया है। यह प्रोजेक्ट 36 महीने में पूरा किया जाना है, जिससे आगे कंपनी के कारोबार में मजबूती की उम्मीद है
Read more : Green energy के 5 कर्ज मुक्त खरिदने लायक सस्ता शेयर! 3,490% तक का रिटर्न…
तिमाही नतीजों में सुधार
2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में Garuda Construction की टोटल इनकम ₹126.68 करोड़ रही, जो पिछले साल की पहली तिमाही में ₹35.13 करोड़ थी। यह 260% की सालाना ग्रोथ दर्शाता है। कंपनी का नेट प्रॉफिट Q1FY26 में ₹28 करोड़ दर्ज हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹9 करोड़ था, यानी 224% की ग्रोथ। EPS (earning per share) ₹3 के करीब रही। इस प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है
Read more : Vodafone Idea के इस नए प्लान से शेयर में तेजी! क़र्ज़ और खर्च में आएगी कमी, डबल रफ्तार से दौड़ेगा शेयर
शेयर का हाल
Garuda Construction शेयर की कीमतों में हाल ही में कई बार वोलैटिलीटी भी देखी गई। अक्टूबर 2025 में शेयर 185-220 रुपये के दायरे में रहा। 23 अक्टूबर को शेयर 9% की उछाल के साथ ट्रेड हुआ और दिन का उच्चस्तर छुआ। यह तेजी सिर्फ खबरों के चलते ही नहीं, बल्कि मजबूत नतीजों और बढ़ती ऑर्डर बुक की वजह से भी आई है
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

