बेहतरीन Order book वाला थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का कुल रेवेन्यू 22% की बढ़त के साथ ₹217 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने 5 मिलियन मरीजों को सेवा दी और 53.3 मिलियन टेस्ट किए, जो पिछले साल के मुकाबले 12% ज्यादा है। इनका कोर पैथोलॉजी बिजनेस 24% ग्रो हुआ है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 81% बढ़कर ₹48 करोड़ पर पहुँच गया। EPS भी 5.04 रुपए से बढ़कर 9.06 रुपए हो गया। साथ ही कंपनी ने 2:1 बोनस शेयर और ₹7 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। थायरोकेयर का शेयर 21 अक्टूबर को ₹1,257.30 पर बंद हुआ
waaree renewable technologies ltd
waaree renewable technologies ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की। कंपनी का रेवेन्यू 47.9% बढ़कर ₹775 करोड़ हो गया। नेट प्रॉफिट पिछले साल ₹54 करोड़ था, जो अब 115% बढ़कर ₹116 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA भी 121% की ग्रोथ के साथ ₹158 करोड़ हो गया। EPS 5.14 रुपए से दोगुना होकर 11.16 रुपए पर पहुँचा। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी की कुल क्षमता सितंबर 2025 तक 256.1 GW तक पहुंच गई जिसमें सोलर का योगदान 127.33 GW है। वारी का शेयर 21 अक्टूबर को ₹1,263.90 पर बंद हुआ
Read more : आखिर इस शेयर में ऐसा क्या है की ₹90 करोड़ का खरीदारी कर डाले Mukul Agrawal?
Stallion India Fluorochemicals Ltd
Stallion India Fluorochemicals ने इस तिमाही में ऐतिहासिक ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का रेवेन्यू 56% ऊपर जाकर ₹106 करोड़ हो गया। PAT (Net Profit) 1,224% बढ़कर ₹11.42 करोड़ पर पहुँच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट केवल ₹0.85 करोड़ था। EPS भी 1.42 रुपए पर पहुँचा। कंपनी ने इस दौरान नए प्लांट्स की स्थापना की और अगले तीन साल में 30-35% CAGR ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। 21 अक्टूबर को कंपनी का शेयर कीमत ₹355.30 थी
Read more : Green energy के 5 कर्ज मुक्त खरिदने लायक सस्ता शेयर! 3,490% तक का रिटर्न…
Quick Heal Technologies Ltd
Quick Heal Technologies का रेवेन्यू 13.6% बढ़कर ₹83.52 करोड़ पर पहुँच गया। नेट प्रॉफिट 90% बढ़कर ₹7.91 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन 4.18% से बढ़कर 11.05% हो गया। EPS 1.46 रुपए रही। कंपनी का शेयर इस तिमाही में बढ़कर ₹330.40 पर बंद हुआ
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

