5 साल में 5600% रिटर्न देने वाली Green energy कंपनी को आन्ध्र प्रदेश से 4 GW का आर्डर ! शेयर भाव ₹125

Date:

Green energy : websol energy systems ने हाल ही में आंध्र प्रदेश इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड (APEDB) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी आंध्र प्रदेश में 4 GW की एकीकृत सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। यह विस्तार दो चरणों में पूरा होगा, जिससे कंपनी की कुल निर्माण क्षमता 5.2 GW हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट वेबसोल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वेबसोल रिन्यूएबल्स के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारत की सौर क्षमता और वेबसोल का योगदान

सितंबर 2025 में वेबसोल के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कंपनी पहले से ही पश्चिम बंगाल के फलता प्लांट में 1,200 मेगावॉट सेल और 550 मेगावॉट मॉड्यूल लाइन चला रही है। अगले चरण में, और 600 MW सेल लाइन कमीशन की जा रही है, जिससे कुल क्षमता 1.2 GW होगी। इस नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से भारत के मेक इन इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

MoU का महत्व

यह समझौता सिर्फ वेबसोल एनर्जी के लिए नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश राज्य और पूरे भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिए भी अहम है। इससे राज्य में नए रोजगार के अवसर बनेंगे, औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी और सोलर सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। वेबसोल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोहन लाल अग्रवाल के अनुसार, 3 दशकों की तकनीकी विशेषज्ञता के सहारे कंपनी देशभर में उच्च गुणवत्ता की सोलर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती आई है।

websol energy systems शेयर रिटर्न

पिछले तीन साल में वेबसोल एनर्जी सिस्टम ने अपने निवेशकों को करीब 1336% का रिटर्न दिया है। 2023 में कंपनी ने अपने शेयर का 1:10 रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट किया था, जिससे 1 शेयर अब 10 शेयर्स में बदल चुका है। शेयर का मौजूदा प्राइस लगभग ₹126.60 है, जबकि 52 हफ्ते का हाई ₹189.11 और लो ₹80.22 देखा गया है। 2022 के मुकाबले 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप ₹5,400 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।

Read More : इस Power stock का बेहतरीन परफोर्मेंस देख LIC ने झोंका पैसा! जेफरीज ने भी दी खरीदने की सलाह और टारगेट

websol energy systems ताजा वित्तीय

2025 की तीसरी तिमाही (सितंबर) में websol energy systems का नेट प्रॉफिट ₹6,718 लाख रहा और टोटल इनकम ₹22,093 लाख थी। कंपनी का PE रेश्यो 27.4x है, जबकि ROE (Return on Equity) 83.7% और ROCE 59.3% के आस-पास देखा गया है। कंपनी के ऊपर कुल कर्ज लगभग ₹152 करोड़ है, लेकिन ग्रोथ स्ट्रैटजी और डिमांड के चलते यह फाइनेंशियल आंकड़े निवेशकों के लिए फिलहाल संतोषप्रद माने जा रहे हैं।

Read More : Tata Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी हेतु लिखा गया है। यहां दिए गए डाटा और टारगेट्स विभिन्न स्रोतों से संकलित हैं। निवेश का कोई सुझाव नहीं है। निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च जरूरी रिसर्च जरूर करें।