Good News : अशोक लेलैंड भारत की अग्रणी कमर्शियल गाड़ियाँ बनाने वाली कंपनी है। अक्टूबर 2025 में कंपनी को तमिलनाडु सरकार की ओर से 1937 बसों का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल वैल्यू ₹668.76 करोड़ है। इसमें 1701 BS-VI डीजल लो-फ्लोर बसें मार्च 2026 तक और 236 सेमी-लो फ्लोर बसें जनवरी 2027 तक डिलीवर होंगी। यह ऑर्डर तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स द्वारा दिया गया है, और इससे कंपनी के बिजनेस को मजबूती मिलेगी। TNSTU के फ्लीट में पहले से ही 21,000 से अधिक अशोक लेलैंड बसें चल रही हैं
बिक्री और शेयर प्राइस में बढ़त
अक्टूबर 2025 में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 16% बढ़कर 17,820 यूनिट हो गई, वहीं बीते साल इसी महीने में 15,310 यूनिट्स बिकी थीं। घरेलू बाजार में 16,314 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल 14,067 इकाई थीं। कंपनी के शेयर का भाव शुक्रवार मार्केट क्लोजिंग में ₹141.45 पर बंद हुआ। बीते 3 महीनों में शेयर की कीमतों में 16% की तेजी देखने को मिली है। इस साल पोजिशनल निवेशकों को करीब 27% का रिटर्न मिला, जबकि एक साल में शेयर करीब 36% बढ़ा
बोनस शेयर और डिविडेंड
Read more: Green energy के इन 3 शेयरों में FIIs ने झोंका पैसा, हर साल मल्टीबैगर रिटर्न….
2025 में जुलाई में कंपनी ने 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर दिया यानी हर एक शेयर पर एक नया बोनस शेयर मिला। इसके साथ कंपनी ने इसी वित्त वर्ष में ₹4.25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी दिया। पूरे साल का डिविडेंड ₹6.25 प्रति शेयर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 108% ज्यादा है। कंपनी ने चौथी तिमाही में 38.4% YoY बढ़त के साथ ₹1,246 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया
शेयर ने दिए शानदार रिटर्न
- 5 वर्षों में रिटर्न: अशोक लेलैंड ने अपने निवेशकों को 258% का रिटर्न दिया है। यदि आपने 2020 में ₹10,000 लगाए होते तो अब वह करीब ₹25,800 हो जाते।
- लंबी अवधि में जबरदस्त बढ़त: कंपनी का शेयर 1990 में ₹5.23 था, जो 2025 तक ₹141.53 पहुंच गया है। इस दौरान लगभग 12,413% का रिटर्न मिला है। लंबे समय के निवेशकों को बहुत शानदार लाभ हुआ है।stockpricearchive
अशोक लेलैंड अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेक्टर में भी तेजी से काम कर रही है और बैटरी सेगमेंट पर लगभग ₹5,000 करोड़ का निवेश करने की योजना है ताकि लागत कम की जा सके।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

