दिए गये ये 3 शेयरों ने पिछले कुछ सालों में इतना रिटर्न दिया है की निवेशक इनके पीछे ही पड़ गये है खासकर FII (विदेशी संस्थागत निवेशक) और DII (घरेलू संस्थागत निवेशक) इन शेयरों में लगातार हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। इसलिए ये शेयर अभी बाजार में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइये जानते है कौन से वो शेयर है ?
1. Shilchar Technologies
Shilchar Technologies ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के निर्माण में माहिर है। 2025 की दूसरी तिमाही में इसमें विदेशी निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 2.1% से बढ़कर 2.7% हो गई है जबकि घरेलू निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 0.1% से 0.3% के स्तर पर पहुंच गई। कंपनी का रेवेन्यू सितम्बर 2025 तिमाही में ₹1,710 करोड़ रहा जिसमें सालाना 27.5% ग्रोथ देखने को मिली। नेट प्रॉफिट ₹459.38 मिलियन रहा जो पिछले साल के मुकाबले 40% अधिक है। कंपनी ने 24 अक्टूबर को ₹4,315.50 के भाव पर बंद किया। इसका मार्केट कैप ₹4,937 करोड़ के करीब है। पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयर में लगभग 1,527% रिटर्न आया है। बीते सालों में इसके शेयरों की कीमत ₹2,804 (न्यूनतम) और ₹6,125 (अधिकतम) रही।
2. Swaraj Engines
Swaraj Engines, Mahindra & Mahindra की Swaraj Division को इंजन सप्लाई करती है। FII की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में 3.7% से बढ़कर 3.9% और DII की हिस्सेदारी 9.3% से बढ़कर 9.7% दर्ज की गई है। सितम्बर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹5,040 करोड़ रहा, जिसमें 8.57% ग्रोथ दिखी है। नेट प्रॉफिट ₹496.80 मिलियन रहा और कंपनी ने ₹4,048.35 पर कारोबार बंद किया। मार्केट कैप ₹4,897 करोड़ के आस-पास है। डीआईआई-एफआईआई की हिस्सेदारी में लगातार बढ़त है और कंपनी की फंडामेंटल ग्रोथ अच्छी है। पिछले तीन सालों में इसका स्टॉक भी मल्टीबैगर बना है और 154% रिटर्न दिया है। शेयर का न्यूनतम ₹2,530 और अधिकतम भाव ₹4,725 के बीच रहा।
Read more :इन 2 शेयरों पर आया LIC दिल ! एक झटके में खरीद डाले ₹65000000 के शेयर, कमाई का मौका
3. Pondy Oxides & Chemicals
Pondy Oxides & Chemicals गैर लौह धातुओं की रीसाइक्लिंग और लेड अलॉय निर्माण करती है। इसमें FII की हिस्सेदारी 1.3% से बढ़कर 1.8% और DII की हिस्सेदारी 6.2% से बढ़कर 7% आ गई है। सितंबर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹6,400 करोड़ रहा, नेट प्रॉफिट ₹338.72 मिलियन रहा, जिसमें YOY 122% ग्रोथ हुई। 24 अक्टूबर को इसका शेयर ₹1,367 पर बंद हुआ और मार्केट कैप ₹4,131 करोड़ के करीब है। पिछले तीन सालों में इसमें लगभग 4,450% का रिटर्न मिला है, जो छोटे निवेशकों के लिए चौंकाने वाला है। शेयर की 52 हफ्ते की सबसे कम कीमत ₹490 और सबसे ज्यादा ₹1,506 रही
Read more : पिछले 5 सालों में Suzlon ने दिया 1500% का रिटर्न! लेकिन इस शेयर ने दिया 5015% का रिटर्न, सबसे छुपकर….
बढ़ते निवेश का कारण
इन तीनों कंपनियों में एफआईआई और डीआईआई का भरोसा बढ़ने का मुख्य कारण इनकी लगातार मजबूत वित्तीय स्थिति, स्थिर मुनाफा, और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की स्पष्टता है। कंपनियों की ग्रोथ, उत्पादन की विविधता और बिजनेस मॉडल ने विदेशी व घरेलू संस्थागत निवेशकों को आकर्षित किया है और इन्हें छोटे निवेशकों की नई पसंद बना दिया है।
Disclaimer: यहाँ दी गई सारी जानकारी हालिया डेटा और Google Finance आधारित है, किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। निवेश के पहले अपनी रिस्क प्रोफाइल और सलाहकार की राय जरूर लें।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

