भारत की डिफेंस सेक्टर की प्रमुख Defense PSU कंपनी , जो Ministry of Defence के अंतर्गत कार्य करती है। कंपनी का शेयर पिछले कुछ वर्षों में 2414% से अधिक का रिटर्न दे चुका है, जिससे यह निवेशकों के लिए खासा आकर्षक बन गया है।
Q2 FY2025-26 के नतीजे
Garden Reach Shipbuilders ने सितंबर तिमाही (Q2 FY2025-26) के परिणाम जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 46.09% बढ़कर ₹1680 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 53.37% से बढ़कर ₹150 करोड़ और EBITDA 132.90% की बढ़त के साथ ₹160 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 5.9% से बढ़कर 9.31% हो गया है, यानी कंपनी की लाभप्रदता में शानदार सुधार देखने को मिला है।
डिविडेंड का ऐलान
GRSE ने इस बार अंतरिम डिविडेंड ₹5.75 प्रति शेयर की घोषणा की है। कुल डिविडेंड राशि ₹65.87 करोड़ रहेगी। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर 2025 तय की गई है। इस डेट तक शेयर रखने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड मिलेगा।
Reade more : इस IT Stock का गजब जलवा! 450% रिटर्न के बाद अब इजराइल से ₹12,500,000,000 का बड़ा आर्डर, आज 15% उछला भाव…
शेयर का प्रदर्शन और रिटर्न
GRSE का शेयर 04 नवंबर 2025 को करीब ₹2556 पर बंद हुआ है। पिछले पांच सालों में कंपनी का शेयर 2414% से भी ज्यादा बढ़ा है। इसका 52-week हाई ₹3538.40 रहा है और 52-week लो ₹1184.90। इससे साफ है कि कंपनी ने निवेशकों को बड़े स्तर पर रिटर्न दिया है।
सेक्टर व ऑर्डर बुक
Reade more : एक ही दिन में ₹1533 रुपए चढ़ गया इस Green energy शेयर का भाव! 5 गुना बढ़ा मुनाफा….
Garden Reach Shipbuilders डिफेंस ऑर्डर बुक में भी मजबूत स्थिति में है। सरकार से लगातार बड़ी परियोजनाएं मिल रही हैं – जिनसे भविष्य में भी ग्रोथ की संभावना प्रबल है। कंपनी के पास H1 FY2025-26 तक कुल ₹3128.49 करोड़ की आय रही और नेट प्रॉफिट ₹273.96 करोड़ तक पहुंचा कंपनी की ग्रोथ, मजबूत ऑर्डर बुक और सरकार की डिफेंस सेक्टर में बढ़ती प्राथमिकता के कारण आगे भी GRSE में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

