Adani Group ने दो नई कंपनियां बनाई, तिमाही प्रॉफिट में जबरदस्त 28% ग्रोथ, 2030 तक 50 GW का लक्ष्य

Date:

Adani Group : Adani Green Energy लिमिटेड (AGEL) ने हाल ही में अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए दो नई सब्सिडियरी कंपनियाँ बनाई हैं। यह कदम भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में अडानी समूह की रणनीतिक विस्तार का हिस्सा है।

Adani Group नई कंपनियों के बारे में

Adani Green Energy की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, अडानी सौर ऊर्जा लिमिटेड (Adani Saur Urja KA Limited – ASUKAL) ने गुजरात राज्य में दो नई कंपनियाँ – अडानी हाइड्रो एनर्जी थर्टीन (Adani Hydro Energy Thirteen – AHE13L) और अडानी हाइड्रो एनर्जी सिक्सटीन (Adani Hydro Energy Sixteen – AHE16L) को 21 नवंबर 2025 को स्थापित किया है। इनका प्राइमरी फोकस हाइड्रो, विंड और सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल स्रोतों से पावर जनरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई पर रहेगा। दोनों कंपनियों का ऑथराइज्ड कैपिटल ₹1,00,000 हैं। इनका उद्देश्य भारत में क्लीन एनर्जी की आपूर्ति को मजबूत करना है।

Read More : Vijay Kedia के पोर्टफोलियो में छुपे दो साइबरसिक्योरिटी Multibagger stock, ग्रोथ 100% के पार

Adani Green Energy तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही (Q2 FY25) में Adani Green Energy का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28% बढ़कर ₹644 करोड़ रिकॉर्ड हुआ है, जबकि जुलाई-सितंबर 2024 की तिमाही में यह ₹515 करोड़ था। पावर सप्लाई से कंपनी का रेवन्यू ₹2,308 करोड़ से बढ़कर ₹2,776 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी की कुल ऑपरेशनल कैपेसिटी 30 सितंबर 2025 तक 49% बढ़कर 16.7 GW हो गई है।

Read More : Railway कंपनी को मिला ₹180 करोड़ ऑर्डर, 5 साल में दिया 1337% का रिटर्न, सोमवार को दिखेगी बम्फर तेजी

ऑपरेशनल कैपेसिटी

Adani Green Energy की ऑपरेशनल रिन्यूएबल कैपेसिटी फिलहाल देश में सबसे बड़ी है। FY26 के पहले छमाही में कंपनी ने 2.4 GW ग्रीनफील्ड कैपेसिटी जोड़ी, जो पिछले साल की पूरी कैपेसिटी ऐडिशन का 74% है। कंपनी 2030 तक 50 GW रिन्यूएबल कैपेसिटी का लक्ष्य लेकर चल रही है। हाल ही में गुजरात के खवडा में 50 MW सोलर प्रोजेक्ट कमिशन हुआ, जिससे कुल ऑपरेशनल कैपेसिटी 16,729 MW पहुँच गई है।

भारत का Renewable Sector

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। 2014 से 2025 तक विंड एनर्जी कैपेसिटी 21 GW से बढ़कर 52.68 GW पहुंच चुकी है। सरकार का 2029-30 तक 99.9 GW विंड एनर्जी का लक्ष्य है। अडानी ग्रीन इस ग्रोथ का बड़ा हिस्सा है और क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में प्रमुख रोल निभा रही है।​

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।