Adani Group की होने जा रही है ये कंपनी! ₹22 पर आया शेयर, निवेशकों में मची लूट

Date:

Adani Group : Jaiprakash Power Ventures Ltd (JP Power) हाल ही में शेयर बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयर की कीमत 29% बढ़ी है और ₹22.80 के स्तर तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि मात्र दो दिनों में करीब 7.12 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख़्त हुई, जो दो हफ्तों के औसत वॉल्यूम 32.09 लाख के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। इस दौरान कुल टर्नओवर ₹140.89 करोड़ रहा, और कंपनी का मार्केट कैप ₹13,919.37 करोड़ तक पहुँच गया।

अडानी ग्रुप से जुड़ी डील की जानकारी

हाली में JP Power की तेजी का मुख्य कारण Adani Group और Jaiprakash Associates Limited (JAL) से जुड़ी डील है। Adani Enterprises ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के ऋणदाता कमेटी से अपनी Resolution Plan को मंजूरी दिला दी है, जिसमें सबसे ज्यादा एडवांस पेमेंट ऑफर किया गया। Adani को 89% वोट मिले और अब JAL के Insolvency Process के तहत Adani Group डील को आगे बढ़ाएगा। JAL, JP Power में 24% हिस्सेदारी रखता है, इसलिए मार्केट में अनुमान लगाया जा रहा है कि Adani की मजबूत फाइनेंशियल स्थिति से JP Power को फायदा मिल सकता है, जैसे बैलेंस शीट मजबूत होना, मैनेजमेंट में स्थिरता आना और भविष्य में ग्रोथ के मौके बढ़ना।

कंपनी का स्पष्टीकरण

JP Power ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मनोज गौड़ को प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत गिरफ्तार किया है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि ये आरोप जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड और जेपी एसोसिएट्स से सम्बन्धित हैं, न कि JP Power से। JIL को सेक्योरिटि रियल्टी द्वारा NCLT-अनुमोदित स्कीम के तहत अधिग्रहित किया जा चुका है, और जेपी एसोसिएट्स जून 2024 से CIRP के अंडर है।

Read More : Adani Group से बड़ी डील, 42% डिस्काउंट पर मिल रहा शेयर, 1300% का दे चूका रिटर्न

टेक्निकल एनालिसिस

JP Power का शेयर अपने सभी प्रमुख 5-, 10-, 20-, 30-, 50-, 100-, 150-, और 200-दिवसीय SMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड दिखाता है। 14-दिवसीय RSI 81.96-82.80 के आस-पास है, जो ओवरबॉट जोन में आता है। MACD और अन्य इंडीकेटर्स आउटपरफॉर्म दिखा रहे हैं। सपोर्ट लेवल ₹19.30–₹20.40 के बीच है, जबकि रेजिस्टेंस ₹22.30–₹23.85 व जुलाई के हाई ₹27.70 तक मानी जा रही है। अगर शेयर इन स्तरों को पार करता है तो और तेजी संभव है, लेकिन ओवरबॉट की वजह से कुछ निवेशक मुनाफा वसूली भी कर सकते हैं।

Read More : Warree या Premier Energies कौन कराएगा तगड़ी कमाई? आर्डर बुक से लेकर पुरा फंडामेंटल्स सहित जानकारी

मार्केट कैप, वॉल्यूम

मार्केट कैप ₹13,919.37 करोड़ तक पहुँच चुकी है। Intrinsic Value ₹23.99 मानी जा रही है, यानी वर्तमान शेयर मूल्य के आसपास ही है। कंपनी के फंडामेंटल और डेवलपमेंट के चलते निवेशकों में सकारात्मकता बढ़ी है।​

Disclaimer

यह आर्टिकल सिर्फ एजुकेशनल उद्देश्य से है। इसमें दिए गए टारगेट्स और डेटा विभिन्न रिपोर्ट्स, कंपनी रिजल्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कीमतें और टारगेट्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए फैसले लेते समय अपडेटेड जानकारी ही आधार बनाएं।