Adani Group : Bondada Engineering Limited (BEL) एक तेजी से उभरती इंडियन कंपनी है जो इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है, खासतौर पर रिन्यूएबल एनर्जी और टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स में। हाल ही में कंपनी ने Adani Group के साथ पांच साल का बड़ा Strategic Framework Agreement साइन किया है, जिससे कंपनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
Adani Group-Strategic Partnership
18 नवंबर 2025 को Adani Green Energy Limited के MD Vineet Jain और Bondada Engineering के CMD डॉ. Bondada Raghavendra Rao के बीच अहमदाबाद में ये समझौता हुआ। इस डील के तहत Bondada Engineering को 650 MW के बड़े सोलर प्रोजेक्ट का डिजाइन और कंस्ट्रक्शन पार्टनर बनाया गया है। ये प्रोजेक्ट गुजरात के कच्छ जिले के खवडा में बनाए जा रहे 30 GW क्षमता वाले रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का हिस्सा है, जो विश्व का सबसे बड़ा Renewable Energy Park बनेगा ।
शेयर का प्रदर्शन
Bondada Engineering का स्टॉक फिलहाल 415–420 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। बीते एक साल में यह 33.2% गिरा है, तीन महीने में भी हल्की कमजोरी रही है, लेकिन पिछले 5 सालों में इसने करीब 1300% का शानदार रिटर्न दिया है। यह अपने 52 हफ्ते के हाई से 42% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है । मार्केट कैप 4,632 करोड़ रुपये है और PE रेश्यो 41.4 है।
कंपनी की मौजूदा क्षमता
Bondada Engineering अब तक 1 GW सोलर क्षमता इंस्टॉल कर चुकी है और 1.8 GW प्रोजेक्ट्स पर काम जारी हैं। कंपनी के पास लगभग 2.5 GW की ऑर्डर बुक है और आंध्र प्रदेश में 2 GW के IPP सोलर प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है ।
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
Q2 FY26 (सितंबर 2025) की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 1,217 करोड़ रुपये की रेवन्यू दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 153% अधिक है। EBITDA 143 करोड़ रुपये (182% ग्रोथ) और नेट प्रॉफिट 92.6 करोड़ रुपये (151% ग्रोथ) रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 11.8% तक पहुंचा है । कंपनी की ऑर्डर बुक अक्टूबर 2025 तक 5,989 करोड़ रुपये की है जिसमें बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस (78% रेवेन्यू) से आता है।
Raed More : Warree या Premier Energies कौन कराएगा तगड़ी कमाई? आर्डर बुक से लेकर पुरा फंडामेंटल्स सहित जानकारी
प्रोजेक्ट का महत्व
Adani Group द्वारा 30 GW Renewable Energy Park डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिए Bondada Engineering को चुनना यह दिखाता है कि कंपनी भारत की Renewable Infra में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। Solar EPC और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों में कंपनी अपना मार्केट तेजी से बढ़ा रही है।
Disclaimer
यह आर्टिकल सिर्फ एजुकेशनल उद्देश्य से है। इसमें दिए गए टारगेट्स और डेटा विभिन्न रिपोर्ट्स, कंपनी रिजल्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कीमतें और टारगेट्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए फैसले लेते समय अपडेटेड जानकारी ही आधार बनाएं।

