Warree : भारत में सोलर सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साल 2025 में सरकार की कई योजनाएं जैसे PM Surya Ghar, PM-KUSUM और CPSU, घरेलू सोलर सेल और मॉड्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं। इन योजनाओं का सीधा फायदा कंपनियों को मिल रहा है, जहाँ Waaree Energies और Premier Energies बड़े नाम बनकर उभर रहे हैं।
Warree ऑर्डर बुक
Waaree Energies की Q2 FY26 में ऑर्डर बुक ₹47,000 करोड़ रही, जिसमें 60% ऑर्डर ओवरसीज मार्केट से मिला। Premier Energies का ऑर्डर बुक Q2 FY26 में ₹13,246 करोड़ तक पहुंचा, जिसमें से ₹6,511 करोड़ केवल घरेलू बाजार से आया। Waaree की घरेलू मार्केट शेयर FY24 में लगभग 21% रही, वहीं Premier Energies ने सेल में घरेलू डिमांड के कारण मजबूत पकड़ बनायी है।
वित्तीय प्रदर्शन 2025
Waaree Energies की FY25 के Q2 में कुल आय ₹5,31,638 लाख (₹5,316 करोड़) और नेट प्रॉफिट ₹1,15,953 लाख (₹1,159 करोड़) रहा। कंपनी ने पिछले 4 सालों में नेट प्रॉफिट मार्जिन को 13% से ज्यादा रखा है।
Premier Energies की Q2 FY26 में आय ₹1,836 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹353 करोड़ रहा। Premier Energies ने नेट प्रॉफिट मार्जिन करीब 17% पे देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले अच्छा है। साथ ही Premier कंपनी की OCF ₹616 करोड़ रही।
प्रोडक्शन कैपेसिटी और विस्तार
Waaree Energies के पास मौजूदा मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 18.7 GW व सेल क्षमता 5.4 GW है, जिसका लक्ष्य 2026 तक 26 GW मॉड्यूल और 10 GW+ सेल क्षमता तक बढ़ाना है। Premier Energies की मौजूदा मॉड्यूल क्षमता 5.1 GW और सेल क्षमता 3.2 GW है, जो अगले वर्ष 7 GW करने की योजना है।
शेयर बाजार में प्रदर्शन
Waaree Energies के शेयर नवंबर 2025 में कीमत ₹3,154 रही, पिछले एक महीने में 12% गिरावट आई है; तीन साल में कंपनी ने 26% रिटर्न दिया। Premier Energies के शेयर नवंबर 2025 में ₹987 तक पहुंच गए, एक महीने में इनमें 8% की वृद्धि देखी गई है, लेकिन लम्बे समय में रिटर्न नेगेटिव रहा है।
Read More : Anil Ambani की कंपनी का बड़ा ऐलान! कल शेयर में दिखेगा धमाका, ₹39 पर आया ताज़ा भाव
Disclaimer
यह आर्टिकल सिर्फ एजुकेशनल उद्देश्य से है। इसमें दिए गए टारगेट्स और डेटा विभिन्न रिपोर्ट्स, कंपनी रिजल्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कीमतें और टारगेट्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए फैसले लेते समय अपडेटेड जानकारी ही आधार बनाएं।

