Skip to content
AFC

AFC

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • शेयर बाजार
  • Calculators
    • FD Calculator 
    • Gold calculator
    • Sliver Calculator
  • Abouts Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy

Home » शेयर बाजार

Mukul Agarwal का फेवरेट स्टॉक फिर रॉकेट! ₹426 करोड़ के ऑर्डर ने बढ़ाई धमाकेदार तेजी

Mukul Agarwal का फेवरेट स्टॉक फिर रॉकेट! ₹426 करोड़ के ऑर्डर ने बढ़ाई धमाकेदार तेजी

Byak bhardwaj
Updated On: November 18, 2025

Mukul Agarwal : WPIL Ltd इंडिया की एक प्रमुख फ्लूइड हैंडलिंग सॉल्यूशन कंपनी है, जो मेनली बड़े इरिगेशन, वाटर सप्लाई और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए पंप्स और हाइड्रो टर्बाइन सप्लाई करती है। कंपनी का क्लाइंट बेस मुख्य रूप से सरकारी इरिगेशन डिपार्टमेंट्स, सेंट्रल यूटिलिटीज, बड़े PSU और प्राइवेट कंपनियां हैं।

नया 426 करोड़ का इंटरनेशनल ऑर्डर

नवंबर 2025 में WPIL की साउथ अफ्रीकन सब्सिडियरी को METSI KE MATLA JV से करीब ₹426 करोड़ (821 मिलियन रैंड) का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Mokolo Crocodile Water Augmentation Project Phase 2 के लिए है, जिसमें कंपनी को पूरे इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन वर्क्स की जिम्मेदारी मिली है। प्रोजेक्ट 4 साल में पूरा किया जाएगा और इसका मकसद Mokolo डैम से पानी लाकर वॉटरबर्ग इलाके और Lephalale शहर की वॉटर सप्लाई को मजबूत बनाना है।

शेयर प्राइस ट्रेंड

WPIL Ltd के शेयरों ने लंबी अवधि में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी 1995 में लिस्ट हुई थी और उस समय इसके शेयर की कीमत सिर्फ 2 रुपये थी, जबकि नवंबर 2025 में शेयर की कीमत करीब 400 रुपये तक पहुंच गई। इस तरह लॉन्ग टर्म निवेशकों को लगभग 19,000% से अधिक का रिटर्न मिला है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में लगभग 28-32% की गिरावट आई है। 2025 में ही स्टॉक करीब 46% तक टूटा है, लेकिन 5 साल में 748% की तेजी देखी गई है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई लेवल 768 रुपये और लो लेवल 345 रुपये रहा है।

बड़े निवेशक

WPIL Ltd में दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। सितंबर 2025 तक Mukul Agrawal के पास कंपनी का 1.5% हिस्सा (लगभग 14 लाख शेयर, वैल्यू ₹67 करोड़) था। जून तिमाही में उनकी हिस्सेदारी करीब 1.4% थी, जो सितंबर में बढ़ाई गई है।

Read More : TATA Group के इस शेयर में अब नहीं रुकेगी तेजी! सीधा जाएगा ₹500 के पार, आ गई बहुत बड़ी अपडेट …

कंपनी का हालिया विस्तार

साल की शुरुआत में WPIL की यूरोप यूनिट (Gruppo Aturia) ने इटली की कंपनी MISA SRL को खरीदा, जो यूरोप के पंपिंग स्टेशन प्रोजेक्ट्स में काफी एक्टिव है। इससे कंपनी को यूरोप में मजबूत उपस्थिति मिली है और यह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए प्रतिस्पर्धी बन गई है।

Read More : 5 साल में 5600% रिटर्न देने वाली Green energy कंपनी को आन्ध्र प्रदेश से 4 GW का आर्डर ! शेयर भाव ₹125

मार्केट कैपिटलाइजेशन

नवंबर 2025 की स्थिति में कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹3,780 करोड़ है। शेयर NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। 17 नवंबर 2025 को शेयर की क्लोजिंग प्राइस ₹387.3 रही।

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी हेतु लिखा गया है। यहां दिए गए डाटा और टारगेट्स विभिन्न स्रोतों से संकलित हैं। निवेश का कोई सुझाव नहीं है। निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च जरूरी रिसर्च जरूर करें।

Categories शेयर बाजार, लेटेस्ट न्यूज़ Tags WPI limited, WPIL, WPIL share, WPIL share price, WPIL share price target

Recent Posts

  • Bajaj Housing Finance Plunges 9% to 52-Week Low: Decoding the Impact of the Rs 2,000 Crore Block Deal
  • Exato Technologies IPO: Comprehensive Review, Price Band, Date, and Analysis (2025)
  • ₹1415 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आज इन 2 Infra stock में दिखेगी ताबड़तोड़ तेजी
  • Bonus Share की दुबारा तैयारी! सिर्फ 6 महीनों में पैसा डबल, फिर 10 वाला ये स्टॉक सुर्खियों में
  • NBCC India Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 AFC • Built with GeneratePress
  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • शेयर बाजार
  • Calculators
    • FD Calculator 
    • Gold calculator
    • Sliver Calculator
  • Abouts Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy