Solar sector : भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोलर एनर्जी उत्पादक देश बन गया है। बीते कुछ सालों में सोलर इंडस्ट्री ने तेज़ रफ्तार ग्रोथ दिखाई है, जिससे निवेशकों का ध्यान खासतौर पर मिडकैप कंपनियों पर जा रहा है। प्रमुख रूप से Vikram Solar, Insolation Energy और Sterling & Wilson Renewable Energy अपने-अपने अलग-अलग प्लान और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं।
Vikram Solar
Vikram Solar भारत की एक अग्रणी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। अगस्त 2025 में कंपनी का आईपीओ आया था और इसका मार्केट कैप लगभग ₹11,400 करोड़ है। FY25 में कंपनी की रेवेन्यू ₹3,423.45 करोड़ रही, जिसमें 33% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। नेट प्रॉफिट ₹139.83 करोड़ (76% वृद्धि) रहा। फिलहाल कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 4.5 GW है और FY27 तक इसे 17.5 GW तक पहुंचाने की योजना है। ऑर्डर बुक 10,341 मेगावाट है, जिससे कंपनी की भविष्य की ग्रोथ का संकेत मिलता है।
Insolation Energy
Insolation Energy भारत की पहली लिस्टेड सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी है। FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,333.8 करोड़ रहा जो पिछले साल से 81% अधिक है। नेट प्रॉफिट ₹126.2 करोड़ रहा जिसमें 128% बढ़त हुई। Insolation Energy की सब्सिडियरी ने राजस्थान में 4.5 GW की नई यूनिट चालू की है और कंपनी का टारगेट है कि FY27 तक कुल क्षमता 8 GW (मॉड्यूल) और 3 GW (सेल) हो जाए। कंपनी की ग्रोथ रणनीति के अनुसार, FY26 में ₹3,000+ करोड़ रेवेन्यू, FY27 में ₹5,500+ करोड़ और FY28 में ₹8,500+ करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य है।
Sterling & Wilson Renewable Energy
Sterling & Wilson Renewable Energy टर्नकी EPC, फ्लोटिंग सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है। FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹6,301.86 करोड़ रहा, जिसमें 108% की सालाना बढ़त है। EBITDA ₹246.73 करोड़ और PAT ₹85.55 करोड़ रहा। कंपनी की फिलहाल 12.8 GW अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन है। मार्केट कैप ₹5,300 करोड़ के आस-पास है।
read more : छोटा दाम, बड़ा धमाका! इन 5 Penny Stock ने 600% तक का रिटर्न दिया, आगे भी दिख रही तेजी
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

